बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। चित्रगुप्त धाम मे रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक एवं पूजन के साथ हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे आरती एवं भोग लगाया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मे कायस्थ समाज के अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के बारे मे जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद छत्रपाल गंगवार, पवन सक्सेना, मेजर सुशील कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, धीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन आशुतोष सक्सेना, अजय सक्सेना सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।।
बरेली से कपिल यादव
