फार्मर रजिस्ट्री नही तो गेहूं क्रय केंद्रों पर ही कराएं पंजीकरण

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर केंद्रों पर ही किसान का पंजीकरण कर गेहूं खरीद की जाएगी। किसी भी दशा में किसान को केंद्र से वापस न भेजा जाए। कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक मे जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 101 केंद्रों के सापेक्ष 107 केंद्र स्थापित हैं। 13 मोबाइल क्रय केंद्र संचालित होंगे। किसानों ने बताया कि फरीदपुर में जेड के अलावा कहीं सेन्टर नहीं, भुता में एक भी सेंटर नहीं। मीरगंज व आंवला के बिशारतगंज में भी गेहूं क्रय केंद्र बनाने की मांग की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को केंद्र खोलने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक डॉ. मनिकन्डन ए ने निर्देश दिए कि केंद्रों से कोई भी किसान वापस नही लौटना चाहिए यदि 300 कुंतल की लिमिट पूर्ण हो जाए तो उन्हें बताएं कि वे अगले दिन आकर अपने गेहूं की तौल करवा सकते है। किसानों ने नगरिया विक्रय समिति की जांच कराने की मांग की। किसानों ने सहभागिता योजना में गोवंश पालने पर भी उनके खाते में पशुओं के चारे का पैसा नहीं आने की बात कही। बैठक में एडीएम फाइनेंस संतोप कुमार सिंह, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, डीडी कृषि, सीवीओ, आरएमओ, मंडी सचिव, जिला कृषि अधिकारी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *