महिला आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मे महिला सशक्तिकरण के लिए बताया जरूरी

बरेली। शहर विधायक एवं वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की ओर से शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में 33 प्रतिशत आरक्षण को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया गया। भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल की ओर से पीलीभीत रोड स्थित एक शादी हाल मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बविता सिंह चौहान ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश की हर महिला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण नारियों के सम्मान में बहुत बड़ी पहल है। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की करोड़ों माताओं और बहनों के सम्मान, अधिकार और आत्मविश्वास का सशक्त उद्घोष है। यह केवल एक कानून नही बल्कि नारी तू नारायणी के भाव को साकार करने का राष्ट्रीय संकल्प है। अध्यक्षता समाजसेवी शशि वाला राठी और संचालन डॉ तृप्ति गुप्ता ने किया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार साझा किए। महिला महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा, लता सिंह बघेल, चित्रा मिश्रा, संतोप कश्यप, रितिका किशोर, पूनम राठौर, गौरी पटेल, सरिता कश्यप, कमला कश्यप, शालिनी वर्मा, रोली पाण्डेय, वन्दना सिंह, पुनम भल्ला, अलका शर्मा, भावना गौतम, शिखा नायर मधु, काजल अग्रवाल, रिचा जयसवाल, अंजु मिश्रा, बबीता सक्सेना आदि महिलाओं की उपस्थिति रही। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिला कल्याण के लिए सर्वोत्तम है। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि जिस देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जैसी सशक्त महिलाएं हैं, उसमें 33 प्रतिशत आरक्षण का महिला सशक्तिकरण को दिशा में बड़ा कदम है। ध्यक्षता शालिनी जौहरी ने की। महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, महिला मोर्चा भाजपा की अध्यक्ष नीलम जेठा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट आदि बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *