घर के अंदर पेड से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे घर के आंगन में पेड़ से एक किशोरी का शव लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी के पिता ने हत्याकर शव लटकाने की आशंका जताई है। गांव मकरंदपुर ताराचंद मे बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले जफर अली ने बताया कि वह भट्ठे पर घोड़ा बुग्गी से ईंटें ढोने का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके परिवार में चार बेटियां, एक बेटा तथा पत्नी परवीन बेगम है। पत्नी परवीन बेगम गुरुवार की सुबह मायके चली गई थी। घर में चारों बेटियां थी। शाम को सभी ने साथ मे खाना खाया और सोने चले गए। सबनूर उम्र 16 वर्ष कमरे मे चारपाई पर सो गई अन्य बेटियां और बेटा बरामदे मे सो गए थे। रात तीन बजे वह भट्ठे पर जाने को जागा और आंगन मे आया तो देखा कि उसकी बेटी सबनूर आंगन मे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। पिता ने आशंका जताई है कि उसके घर में कोई घुस आया। जिसने उसकी बेटी को कमरे से निकालकर हत्या के बाद पेड़ से लटका दिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर भमोरा पवन कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *