518 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे जेल

मीरगंज, बरेली। झारखंड से आने वाले ट्रक चालक क्षेत्र के तस्करों को हाईवे किनारे स्मैक डिलीवरी कर रहे है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 518 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों ने झारखंड से आए ट्रक चालक से स्मैक खरीदी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। सोमवार रात मीरगंज की लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह और दरोगा अरुण कुमार ने टीम के साथ हाईवे पर फ्लाईओवर के पास छापा मारकर प्रेमपाल और छंगा खां को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 518 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई। पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड से आने वाले ट्रक चालकों से स्मैक लेते हैं। चालक उन्हें हाईवे के नल नगरिया तिराहे पर उन्हें स्मैक दे जाते है। प्रेमपाल पर विभिन्न थानों मे छह और छंगा खां पर दो मुकदमे दर्ज है। 120 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार : अलीगंज पुलिस ने 120 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गैनी-अलीगंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर जोगनी माता रोड के पास एक तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से 120 ग्राम चरस बरामद हुई। उसने अपना नाम नाहिद अली निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना सिरौली बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *