मीरगंज मे अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, 8 लोग घायल, 2 रेफर

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे रविवार रात बजे नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रॉन्ग साइड दौड़ रहे टेंपो को बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो मे सवार दस लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई, राहगीर भिडे। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों मे शिवपुरी गांव के कल्लू पुत्र पीतम, पत्नी धनवती, बेटा निखिल, चमेली, पूजा, देवकली, हेमा, अबना, मनतसा और चालक दोदराम वर्मा शामिल है। कल्लू की बेटी की 25 अप्रैल को शादी है। परिवार टेंपो से बीथम नौगवां गांव मे भात मांगने जा रहा था। नसरतगंज के 55 वर्षीय टेम्पों चालक दोदराम मीरगंज हाईवे पर अचानक वाहन को रॉना साइड ले लिए। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो मे जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने मे मदद की। अगरास रोड पर बाइकों मे टक्कर, तीन लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती : फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को अगरास-शंखा रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक भिड़ने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना शीशगढ़ के गांव के मीरपुर निवासी रजत बाइक से बरेली जा रहे थे। थाना भोजीपुरा के कस्बा धौरा निवासी कलीम हुसैन अपने दोस्त के साथ बाइक से शाही की ओर जा रहे थे। अगरास-शंखा रोड पर इंजीनियरिंग कालेज के सामने दोनों बाइक सवार आमने सामने से भिड़ गए। हादसे में दोनो बाइक पर बैठे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रजत की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने थे। जिससे सिर मे चोट नही आने से दोनो बाइक चालक खतरे से बाहर बताए जाते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *