फरीदपुर, बरेली। रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव में फायरिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी।फरार आरोपी अपने घरों में ताले डालकर परिवार के साथ फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए गए तीनों असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव के अवनीश कुमार का दूसरे पक्ष के धनेश्वर पाल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है गुरुवार को रात 10:00 बजे अवनीश कुमार और धनेश्वर पाल सिंह पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग की। कटरी में ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर राधेश्याम पूरे थाने की पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। एक दूसरे पर गोली चल रहे लोगों को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद में पुलिस पर हमलावर हो गए।।
बरेली से कपिल यादव
