सीएम से मिले मेयर, विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

बरेली। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बरेली के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष मेयर डॉ. उमेश गौतम से मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के 17 नगर निगमों की जानकारी ली और जल्द समीक्षा बैठक करने का आश्वासन दिया। बैठक मे शहरी विकास और नई परियोजनाओं के प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बरेली मे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रगति भी पूछी और निर्देश दिए कि कार्रवाई निरंतर जारी रहे। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में बरेली लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा: मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस भेंट को स्वीकार करते हुए नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात में मेयर ने बरेली के विकास कार्यों पर चर्चा की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *