व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगी सपा, जाना हाल

बरेली। कोहाडापीर से लेकर धर्मकांटे तक सीएम ग्रिड योजना के तहत दुकानों, घरों और मस्जिद पर निगम का बुलडोजर चलने के दो दिन बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पीडित व्यापारियों का हाल जानने पहुंचा। नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अवैध बताकर तोड़ा गया वे आजादी से पहले से कारोबार कर रहे थे और नगर निगम वर्षों से उनसे टैक्स भी वसूलता रहा है। बीडीए से पास नक्शा भी मौजूद था। सपा नेताओं ने कहा कि महापौर, एमपी, एमएलए समेत सब सत्ता के नशे मे चूर है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी उनके हक के लिए आदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि इतने साल से लोग यहां रह रहे है। व्यापार कर रहे हैं और सभी टैक्सदाता है। अचानक नगर निगम ने इन सभी पर कार्रवाई कर दी। यह कार्रवाई इनके घरों और मकानों पर नही की गई है बल्कि रोजी-रोटी पर बुलडोजर चला है। उन्होंने सवाल उठाया कि मेयर, एमपी एमएलए इतने सालों से क्या कर रहे थे। ये सभी सत्ता के मद मे चूर है। इतना बुरा हाल है कि कोई भी नियम-कानून मानने को तैयार नहीं है। आजादी के पहले से रोजगार चला रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अवैध बताकर तोड़ा जाना पूरी तरह से गलत है। बिना कोई विकल्प दिए इतनी बड़ी विध्वंसक कार्रवाई नाकाबिले बर्दाश्त है। ब्यापारियों से मिलने आए सपा प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव सक्सेना, अनुज गंगवार, निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव, सूरज यादव, डॉ अनीस बेग, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, प्रमोद विष्ट व कोषाध्यक्ष अशोक यादव समेत दर्जनों नेता शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *