वन्यजीवों का वध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव (सूअर) का वध करके उसके अवशेषों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके छह साथी फरार हैं। पुलिस ने तस्करों की पांच बाइक एक सूअर का शव बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तस्करों ने बम से विस्फोट करके वन्यजीव का बध का खुलासा किया है। गोरक्षकों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर तस्करों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार रात फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर को सूचना मिली कि भुता के पास गजनेरा गांव में तस्कर वन्यजीव (जंगली सूअर) का वध कर रहे हैं। रेंजर पूरी टीम के साथ गजनेरा गांव की घेराबंदी की। इस दौरान तस्कर भाग निकले। टीम ने गांव के सूरजपाल एवं अर्जुन कश्यप को पकड़ लिया। टीम ने मौके से तस्करों की पांच बाइक, सूअर का शव बरामद किया। वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सूअर के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव दफन किया। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांव के शेर सिंह, कमल, अनूप कश्यप, नरेंद्र पाल एवं कौशर के साथ वन्यजीव का वध करने का काम करते हैं। वन विभाग की टीम ने तस्कर सूरजपाल और अर्जुन को फरीदपुर पुलिस के सुपुर्दगी में दिया। गुरुवार को फरीदपुर पुलिस से वापसी लेकर वन विभाग की टीम ने दोनों तस्करों को डीएफओ के सामने पेश किया। उन पर 10 लाख का जुर्माना लगाया। रेंजर ने बताया की जांच की जा रही है। तस्करों ने सूअर के दांतों को नेपाल में तस्करी कर बेचने का खुलासा किया है। पुलिस हिरासत मे वन विभाग की टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो बताया कि आटे के गोले में बारूद का बम रखते थे। जंगली सूअर उसे आटा समझकर खाता था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो जाता था। सूअर की मौके पर मौत हो जाती थी। विस्फोट से उसके दांत टूट जाते थे। गोरक्षकों ने किया वन विभाग कार्यालय का घेराव : गजनेरा गांव के सूरजपाल और अर्जुन कश्यप को वन विभाग की टीम ने फरीदपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। टीम दोनों तस्करों को कब्जे में लेने पहुंची। थाने से बाहर जाते देखा गोरक्षक भड़क उठे। गोरक्षक विकास ठाकुर अपने तमाम साथियों के साथ नारेबाजी करते वन विभाग कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। गोरक्षकों ने कहाकि वन विभाग ने थाने में मुकदमा दर्ज नही कराया। उन्हें बचाने के लिए जुर्माना डालकर छोड़ने की कोशिश की जा रही है। तहरीर देकर रेंजर से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गोरक्षकों ने कार्रवाई न होने पर वन विभाग कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। वन विभाग के रेंजर ने कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *