ओवरब्रिज निर्माण के चलते फाटक पार करना बना जानलेवा

फरीदपुर, बरेली। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते रेलवे फाटक के दूसरी ओर रहने वाली जनता गंभीर परेशानियों का सामना कर रही है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है लेकिन लोग जान जोखिम मे डालकर पैदल फाटक पार करने को मजबूर है। फाटक तक पहुंचने से पहले गहरे गड्डों से गुजरना पड़ता है। जिससे खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और आए दिन हादसे हो रहे है। सोमवार को फतेहगंज पूर्वी के एक पशु चिकित्सक की ट्रेन हादसे मे मौत ने स्थिति की भयावहता उजागर कर दी। वैकल्पिक रास्ते के रूप मे नवादा बंद के पास अंडरपास और तालाब किनारे से गुजरना पड़ता है जहां हाल ही मे एक महिला का शव भी मिला था। बरसात मे पुलिया के नीचे का रास्ता भी जलभराव से बंद हो जाता है। जिससे समस्या और बढ़ जाती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *