समाधान दिवस मे भाजपा नेत्री ने प्रीतिभोज को मांगे 20 सिलेंडर

बरेली। बिना बुकिंग के एलपीजी सिलेंडरों के मिलने पर सख्ती होने के बाद से शादी समारोह बाले परिवार परेशान है। वही संख्या मे लोगों ने डीएसओ दफ्तर मे शादी कार्ड सहित प्रार्थनापत्र भेजकर सिलेंडर की गुहार लगाई है। शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में वार्ड 59 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य अनुपम शर्मा ने बेटे के विवाह आशीर्वाद समारोह के प्रीतिभोज के लिए 20 सिलेंडर दिलाने की मांग एसडीएम से करते हुए अर्जी लगाई। अर्जी के साथ बेटे के विवाह आशीर्वाद समारोह का कार्ड जी लगाया। यह भी कहा कि दावत के कार्ड वांटे जा चुके हैं। सिलेंडर मिलेंगे या नहीं, इसका निर्णय डीएसओ करेंगे। डीएसओ को जांच करने के निर्देश दिए है। समाधान दिवस में सुबह 10 बजे से एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राजस्व से जुड़ी 10 शिकायतें पहुंची। बन्नूवाल नगर फेस-2 निवासी ओमवती ने शिकायत की कि दबंगों उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्राम पुरसमसपुर के जगतपाल ने कहा कि कि तीन दुकाने तीन ने हजार रुपये मासिक किराये, 20 हजार रुपये के वेतन की नौकरी, पांच बीघा भूमि जमीन आदि होने पर भी कम आम दिखाकर आम प्रमाण पत्र बनवाया है। लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को। आंवला के जगमनपुर निवासी उर्मिला ने कहा कि पति की मृत्यु 31 मई 2025 को हुई थी। उसने वारिसान जारी कराने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल ने 25 हजार रुपये की मांग की। चनेहटा निवाररी गोविंद पटेल ने तालाब पर कब्जा होने की शिकायत की। सुभाषनगर निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने नगर निगम पर अभिलेखों को छिपाने व गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। दोपहर में कमिश्नर भूपेन्द्र एस चौधरी तहसील पहुंचे और शिकायतें सुनी। तहसील दिवस रजिस्टर व उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। शीघ्र ही तहसील मुख्यालयों व संपूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में समस्त अधिकारी समय से संपूर्ण समाधान दिवसों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें ताकि शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या न आए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *