बरेली। वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अर्बनहाट ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों व विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने देखने के बाद जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान व प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके जनप्रतिनिधियों, डीएम व सीडीओ ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत से स्कूली छात्राओं ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया। प्रांत स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। हरूनगला के विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके द्वारा बनाये गए साइंस प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन और रैली को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्या, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता, डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय समेत अन्य लोग रहे। कोई बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे। ड्राप आउट बच्चों की दर शून्य रहे। विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित हो। शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत बनाई गई रंगोली की जनप्रतिनिधियों ने प्रशंसा की।।
बरेली से कपिल यादव
