बरेली। शहर के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले मे गिरकर युवक की मौत मामले मे जांच कमेटी ने रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता ने जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौप दी है। नगर निगम की जांच कमेटी ने ठेकेदार समेत पांच लोगों को दोषी ठहराया है। मामले में नगर आयुक्त स्तर पर एक्शन होना है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 24 मार्च की रात हरदोई निवासी तौहीद की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। करीब 30 घंटे तौहीद के शव को नाले से निकालने में लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 10 दिन में रिपोर्ट सौंपते हुए दो जेई, एक सफाई नायक और सुपरवाइजर को दोषी पाया है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। नाले को ढकने या चेतावनी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर और सफाई नायक पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। अन्य दोषियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही कमेटी ने भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए कई सुझाव दिए है। जैसे नालों को ढकना, चेतावनी बोर्ड लगाना, और नियमित निगरानी शामिल है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौप दी है। अब नगर आयुक्त स्तर पर जो भी एक्शन होगा वो अलग है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले को लेकर नगर निगम के निर्माण, स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया है।।
बरेली से कपिल यादव
