प्रतिबंधित मछलियों भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को हाईवे पर बहगुल नदी के पुल के पास बरेली मंडल के उप निदेशक मत्स्य गायत्री पांडेय की अगुवाई में टीम ने प्रतिबंधित मांगूर मछली से भरा ट्रक पकड़ा। मछलियां पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थी। ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंच गए। मत्स्य विभाग ने मछली का सैंपल लैव भेजा है। कार्यवाही के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया कि उन्हें प्रतिबंधित मैगूर मछली की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर मत्स्य टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ट्रक का पीछा किया। तस्कर और चालक बहगुल नदी के पुल के पास ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 20 से 25 क्विंटल मैगूर मछली बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। मत्स्य विभाग की टीम ने मछली का सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैव भेजा है। जब्त किए गए ट्रक को थाने मे खड़ा कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *