वार्षिकोत्सव मे स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने कान्हा व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर भी किया। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर कक्षा-5 मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वही कक्षा 1, 2, 3 व 4 मे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वही इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने परीक्षाफल घोषित कर छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, लोकेश शंखधार, सहायक अध्यापिका सुनंदा, राखी चतुर्वेदी, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, रचना सक्सेना, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता, शशिवाला सहित अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *