भिटौरा क्रासिंग पर पुल निर्माण को शासन ने किए 14.58 करोड़ अवमुक्त

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बीएसएफ कैंपस के पास भिटौरा रेलवे क्रासिंग पर दो लेन के उपरिगामी पुल का निर्माण 60.69 करोड़ रुपयों की लागत से होगा। प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर 14.58 करोड़ रुपए अवमुक्त किए हैं। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा मे भिटौरा स्थित क्रासिंग संख्या 371 बी से शाही, मिर्जापुर, शीशगढ़, शेरगढ़ एवं बहेड़ी रोड से जुड़े गांवों के लोग प्रतिदिन निकलते है। प्रदेश शासन ने 6069.23 लाख रुपयों की लागत से पुल निर्माण को गत 25 मार्च को प्राशनिक एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर चालू वित्तीय वर्ष मे पुल निर्माण को 1458.33 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए हैं। प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा है। अनु सचिव द्वारा पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में कहा है स्वीकृति धनराशि में रेलवे के हिस्से के दो लेन के मुख्य पुल को 1902.55 लाख रुपए, यूटिलिटी शिफ्टिंग की लागत 29.79 लाख एवं पहुंच मार्ग आदि की लागत 4136.89 लाख रुपए है। उल्लेखनीय है विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के साथ दो दिन पूर्व लखनऊ मे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्रासिंग पर पुल निर्माण को राशि जारी करने का अनुरोध किया था। विधायक ने बताया मार्च मे प्रदेश सरकार की मीरगंज विधानसभा क्षेत्र को दूसरी बड़ी सौगात है। नरखेड़ा सिंधौली घाट पर भाखड़ा नदी मे 1481.50 लाख रुपयों की लागत से पुल, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण को स्वीकृति देकर 518.53 लाख रुपए अवमुक्त किए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *