बाकरगंज मे चल रहा था देह व्यापार, दो महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज मे एक महिला के घर मे देह व्यापार चल रहा था। किला थाना पुलिस ने रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनका चालान कर दिया। पुलिस ने महिला के घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। किला थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाकरगंज मे साबरी मस्जिद के पास गुड़िया नाम की महिला के मकान मे देह व्यापार हो रहा है। गुड़िया कमरा, बेड उपलब्ध कराकर रुपये ले रही है। पुलिस ने छापा मारा तो बाकरगंज निवासी गुड़िया व चांद, जोगी नवादा निवासी मोनिश और गाजियाबाद निवासी युवती आपत्तिजनक हालत मे मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। किला थाने मे मामला दर्ज कर चारों का चालान किया गया। एसपी सिटी व सीओ टू ने भी आरोपियों से पूछताछ की। बताया गया कि महिला घंटों के हिसाब से रुपये लेती थी। गिरफ्तार युवकों को महिला ने व्हाट्सएप पर लड़कियां दिखाई थी। लड़की पसंद करने पर रुपये तय करके उन्हें बुलाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। गुड़िया के घर मे लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। गुडिया प्रेमी जोड़ों को कमरा और बेड की सुविधा उपलब्ध कराती थी। इसके बदले 500 और 1000 रुपये घंटे के हिसाब से लेती थी। आसपास के लोग भी देह व्यापार की वजह से यहां लगातार लोगों की आवाजाही से परेशान थे। जब पुलिस ने छापेमारी की तो मकान से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *