मां कूष्मांडा की आराधना कर मांगा रोग दूर करने का आशीर्वाद

बरेली। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को पूरा शहर भक्तिमय हो गया। सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करे। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रही। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की आराधना से रोग-दोष दूर होते हैं और जीवन में ऊर्जा व सकारात्मकता का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने बत रखकर मां का पूजन किया और घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर भोग अर्पित किया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सिद्धयोग शक्ति दरबार में नवरात्रि साधनाः सिल्वर एस्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार मे रविवार को नवरात्रि साधना के अंतर्गत विशेष साधना सत्र आयोजित किया गया। विशेष सत्र में गुरुदेव गोविन्द एवं गुरु मां रथा के सानिध्य श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर मंत्र जाप एवं ध्यान किया। साधना में शशि मिला, पूनम अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, सुमिधा मेहरोत्रा, प्रियंका कपूर, स्वाति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वही नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार की राम भीग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं संकीर्तनकार पं. आकाश शर्मा ने भजनों की रसधार बहाई, जिसपर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। नवरात्रों के शुभ अवसर पर महिला मंडल द्वारा माता के भजन गाये गये। यजमान अश्वनी अरोरा एवं सुनील गुप्ता द्वारा विधिवत आरती की गई। इस दौरान विनोद ग्रोवर, मनोहर लाल धीरवानी, विजय गुप्ता, विजय बंसल, अश्वनी अरोरा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *