अगरास शाही रोड पर गहरे गड्ढे राहगीरों को कर रहे घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अगरास शाही रोड पर खरसैनी गांव के पास सड़क पर गहरे गड्ढे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए खतरा बन गए हैं। आए दिन वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं, जिससे वे घायल हो रहे है। रविवार को खरसैनी गांव निवासी पुनीत शाही से अपने घर लौटते समय एक गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिर गए। इस दुर्घटना मे उन्हें हल्की चोटें आई है। खरसैनी अड्डे के दुकानदार मिसरी लाल ने बताया कि इन गड्डों के कारण रोजाना बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। संबंधित विभाग से कई बार शिकायतें की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है। दुकानदार नत्थू लाल, पप्पू, नरपत और नरेश सहित अन्य स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका उद्देश्य किसी बड़े हादसे से पहले आवागमन को सुरक्षित बनाना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *