चांद का दीदार, ईद आज, देर रात बाजार ग्राहकों से गुलजार

बरेली। शुक्रवार को 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद का चांद नजर आ गया। इससे बाजार में रौनक छा गई। सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुवारकबाद दी। बाकरगंज ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। शुक्रवार देर रात तक लोग ईद की खरीदारी करने के लिए बाजार में जुटे रहे। एक महीने के रोजे और इवादत के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को रमजान का पांचवां जमा होने के चलते दोपहर में अलविदा की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। शाम को 6:27 पर रोजा इफ्तार के बाद मगरिव की नमाज हुई। इसके बाद लोगों ने चांद का दीदार किया। चांद देखकर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुवारकवाद दी। करीब 26 साल बाद ऐसा अनूठा संयोग बना है कि रमजान में पांच जुमे अदा किए गए है। दरगाह आला हजरत प्रमुख हजरत मौलाना सुव्हान रजा खान (सुव्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। सभी लोग आपसी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे से गले मिलें। ईद के दिन गरीबों का खास ख्याल रखें। मिलजुल कर इसकी खुशियां आपस में बांटे। दरगाह पर ईद का चांद देखने के वाद मुफ्ती जईम रजा, मौलाना अवरार उल हक मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी समेत शाहिद नूरी, अजमल नूरी, औरंगजेब नूरी, परवेज नूरी, ताहिर अल्बी, हाजी जावेद खान, मंजूर रजा, मुजाहिद वेग आदि ने सवको इंद की मुवारकवाद दी। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 10.30 बजे अदा की जाएगी। शहर मे सबसे पहले दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद मे सुबह 6.40, दरगाह शाह शराफत अली मियां मे 07 बजे, दरगाह ताजुश्शरिया में 7.30 बजे, खानकाहे वामिकिया में 3.15. दरगाह बशीर मियां में 0.30, किला जामा मस्जिद, खानकाह ए नियाजिया, दरगाह शाहदाना वली नौमहला मस्जिद में 9.30 और सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में 11 बजे नमाज अदा की जाएगी। वही ईद त्योहार पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को सड़क पर नमाज नही पढ़ने दी जाएगी। बवालियों और अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद के 176 ईदगाह और 1369 मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था को सभी विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है कि मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। नमाजियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन माहौल खराब करने वाले अवांछित तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में एडीएम, एसडीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *