बरेली। रमजान माह के आखिरी जुमे पर कस्बे सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों मे अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम से अदा की गई। लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में नमाज अदाकर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी। जामा मस्जिद मे पेशे इमाम मौलाना फरियाद हुसैन ने नमाज अदा कराई। वही मोती मस्जिद मे मौलाना आबिद हुसैन और अशर्फी मस्जिद मे कारी मौलाना मोहम्मद नईम ने नमाज अदा करायी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे होगी। नमाज जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी मौलाना फरियाद हुसैन अदा कराएंगे। यह जानकारी अंजुम के सदर मोहम्मद असलम ने दी। सेंथल मे शाही जामा मस्जिद मे पेश इमाम मौलाना तंजीम हुसैन जैदी ने अलविदा की नमाज अदा करायी। मस्जिदों में देश मे अमन शांति और खुशहाली की दुआ की गई। बहेड़ी मे जुमा अलविदा की नमाज शिद्दत और अकीदत के साथ अदा की गई। रेलवे स्टेशन के पास रजवी मस्जिद में ईमाम हाफिज सिद्दीक ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। कुतुब जामा मस्जिद, लाइन पार अच्छे मियां मस्जिद सुनहरी मस्जिद, बिलाल मस्जिद, आला हजरत समेत कई मस्जिदों में नमाल हुई। शीशगढ़ के गांव मानपुर परेवा गुलडिया बीसलपुर, लखा, आदि गांवों में रमजान के आखरी जुमे को अलविदा नमाज कड़ी सुरक्षा में हुई। कस्बा में गड़ी वाली मस्जिद, कादरी मस्जिद, चिश्तिया मस्जिद आदि में नमाज हुई। एसडीएम आलोक कुमार ने ईदगाह का निरीक्षण किया।फतेहगंज पश्चिमी मे इस साल रमजान मे 30 रोजे और रमजान में पांच जुमा हुए। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और शांति के साथ कस्बों व गांवों में लोगों ने अदा की। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह व चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ गश्त की और व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। आंवला नगर मे शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत के साथ कडी सुरक्षा में अदा की गई। मस्जिदों घेरा अन्नू खां की तकिया वाली मस्जिद में हाफिज नईम खान ने सुनहरी मस्जिद खेड़ा पर हाफिज गौस मोहम्मद, खलीफा वाली मस्जिद में मौलाना अब्दुल अजीज, खिड़की वाली मस्जिद मे इमाम नूर मोहम्मद और थाने वाली मस्जिद में स्थानीय मौलाना ने नमाज अदा कराई। एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज सचिन कुमार, मय फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। सिरौली नगर की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके अलावा केसरपुर, कल्यानपुर, दस्तमपुर, रमपुरा भोपतनगर, शहबाजपुर आदि गांवों की मस्जिदों में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की।।
बरेली से कपिल यादव
