बरेली। प्रदेश सरकार अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम मे हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के वाद पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे राजनीति का यह स्वर्ण युग चल रहा है। योगी सरकार की दो प्राथमिकताएं सुरक्षा और विकास है। पिछली सरकारों में दो-तीन जनपदों मे विकास हो रहा था। पहले 13 हजार करोड़ की जीडीपी थी अब 36 लाख करोड़ की जीडीपी है। प्रदेश बन ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनपद में लीलौर झील के विकास के लिए भी सरकार ने धनराशि दी है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहें। गैस की किल्लत नही होने दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के चौमुखी और समग्र विकास के लिए सतत प्रतिवद्ध है। कृषि खादी एवं ग्रामोद्योग, पशुपालन, स्वास्थ्य बाल विकास, विद्युत, पशुपालन ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं उद्योग, प्रोवेशन विभाग, जाल जीवन मिशन (ग्रामीण), लोनिवि, बीडीए आदि विभागों अधिकारियों ने स्टालों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह कहा कि प्रदेश पहले उत्तम प्रदेश और उत्तम प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना है। कार्यक्रम मे आयुष्मान योजना में रेखा, सुबीता, मीता गुप्ता, लक्ष्मी, छाया को आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना मे तारा वी व इंदु भारती को ट्रेड टेलर की टूल किट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में शिवानी पटवाल, रुकमणी, अनीता गोस्वामी, राजेश्वरी माथुर, मुन्नी देवी को स्वीकृति चेक, कृषि यंत्रीकरण योजना में अंशु देवी, वेद प्रकाश, पूरनलाल, श्यामलाल, स्वच्छ भारत मिशन में नेमचन्द्र, मुकेश, गुट्टी देवी, वीरपाल, देवेश पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 मे लाभार्थी नत्थो देवी, ओमवती, फूला देवी, लीलावती रुकमणी को आवास के स्वीकृत पत्र, पीएम सूर्य घर योजना में सुशील कुमार, ओमेन्द्र चौहान, संजीव रंजन दलेला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, विधायक नवावगंज डॉ. एमपी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार एडवोकेट, सीडीओ देवयानी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
