आंवला, बरेली। ईरान युद्ध की आशंकाओं के बीच देश भर मे घरेलू गैस को लेकर हलचल का माहौल बना हुआ है। सरकार जहां आम जनता को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही है। वही नगर की अहमद गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अहमद गैस एजेंसी पर प्रहलाद कुमार, संजय कुमार और सचिन गुप्ता जैसे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे है। सचिन गुप्ता ने बताया कि उनकी गैस एक सप्ताह पहले बुक हुई थी लेकिन अब तक सिलेंडर नही मिला। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नही मिली और शुक्रवार को भी स्थिति जस की तस रही। हालांकि, एजेंसी के प्रोपराइटर वीआर आर्य ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके यहां करीब 12,000 कनेक्शन है और शहर मे उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण दबाव रहता है। उन्होंने बताया कि कई लोग बिना जरूरत के भी सिलेंडर लेने की होड़ मे लगे है। साथ ही सर्वर की समस्या के कारण सप्लाई मे देरी हुई। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। अब सिस्टम मे सुधार हो रहा है और जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। वही बदायूं रोड स्थित बी.एम.आर. गैस एजेंसी पर लंच के समय उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। इसके विपरीत, जे.एस.एच.पी. गैस एजेंसी पर उपभोक्ता संतुष्ट नजर आए। एजेंसी के प्रोपराइटर गजेंद्र सिंह और प्रबंधन देख रहे राजू ने बताया कि उनके यहां लगभग 15,000 ग्राहक है और रोजाना गैस की गाड़ी आ रही है। जिससे आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। गैस सिलेंडर को एजेंसियों के बाहर लगी रही लाइन: बरेली। कंपनियों के तमाम दावों के बाद गैस सिलेंडर का संकट बरकरार है। एजेंसियों के बाहर पोशान उपभोक्ता कतार लगा रहे है। जिनके पास घरेलू सिलेंडर नही है वे तो परेशान है ही जिनके पास उपलब्ध है ये भी भागदौड़ कर रहे है। उन्हें चिंता सता रही है कि ईरान युद्ध की आग उनके घर के चूल्हे न बुझा दें। रसोई गैस की किल्लत के बीच बाजार मे फिलहाल सुधार होता नही दिख रहा है। कंपनियों का बुकिंग सर्वर सही होने के साथ ही लगातार डिलीवरी जारी है। इसके बाद भी बैंकलाग घटने की जगह बढ़ गया है। इसका कारण ईद व नवरात्र माना जा रहा है। शनिवार को ईद से पहले शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर लाइन लगाकर खड़े दिखे। पुलिस ने ओवररेटिंग पर दी पर कार्रवाई की चेतावनी: बहेड़ी। गैस की आपाधापी को लेकर पुलिस ने गैस एजेंसी संचालकों को चेताया कि एजेंसी पर अनियमितता पाई गई तो एजेंसी संचालक पर सख्त कार्रवाई होगी। कोतवाली में गैस एजेंसी संचालकों की मीटिंग लेते हुए पुलिस ने कहाकि एलपीजी उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गैस सिलेंडरों की ओवररेटिंग, कालाबाजारी, गलत वितरण या किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर क्राइम रवीन्द्र कुमार, एसएसआई धर्मेंद्र सिंह, गैस एजेंसी संचालक सलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
