नवजात बच्ची गायब करने वालों पर दर्ज किया जाए मुकदमा

बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बल्लिया) मे प्रसव के बाद नवजात बच्ची को गायब करने का आरोप लगाते हुए दंपति ने एसएसपी से शिकायत की। दंपति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया और आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्ची को गायब कर दिया और पूछने पर बता दिया कि मृत बच्ची का जन्म हुआ था। दंपति ने आरोप लगाया कि उनको बच्ची का शव नही दिया गया था और ऐसे मे आशंका है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात बच्ची को गायब कर दिया है। इस मामले मे दंपति ने एक दिन पहले जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। भमोरा के झिंझरी गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसकी पत्नी कमलेश को चार माह पहले गर्भावस्था के दौरान प्रसव पीड़ा हुई तो बल्लिया सीएचसी पर भर्ती।कराया गया था। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्त्राव से वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर अस्पताल के स्टाफ ने बता दिया था कि उसने मृत बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन परिवार को शव नही दिया था। परिवार ने कई बार कहा कि बच्ची का शव दे लेकिन कर्मचारियों ने एक नही सुनी। गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे रमेश ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने उनकी बच्ची को गायब कर दिया है। उन्होंने बच्ची को बेचने की आशंका भी जताई और मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *