बरेली। मंडलायुक्त ने तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट मे धारा-80, धारा-24 के वादों के निस्तारण की जानकारी ली। जिस पर डीएम ने बताया कि कोर्ट में वादों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में विलब होने पर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट आ जाती है। वर्ष 1972 के आवास आंवटन और वर्ष 2019 की मुडिया अहमद नगर की कृषि पट्टा आंवटन की पत्रावली देखी। निर्देश दिए कि सभी रिकार्ड को स्कैन कराकर संरक्षित करें। मुडिया अहमद नगर की कृषि पट्टा आवंटन की पत्रावली के आर्यटकों की कृषि भूमि पर वर्तमान में स्थिति क्या है, उसकी जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपूर्ति कार्यालय में कुछ आवेदन नये राशन कार्ड, कुछ यूनिट जुड्याने और कुछ यूनिट कटवाने के मिले।।
बरेली से कपिल यादव
