●श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर फिसलकर गिर गए जिससे उनके माथे पर दो इंच गहरा जख्म हो गया है। जिस कारण तुरंत मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके जख्म की सर्जरी की गई।
संभल। ऐचौड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर गिर गए। जिसकी वजह से उनके माथे पर चोट भी आई है। परिवार के लोगों ने उन्हें गाजियाबाद स्थित मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया । हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके अनुयायी अस्पताल पहुँचने लगे।
श्री कल्कि धाम के मीडिया प्रवक्ता पंकज चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर थे, वहां फर्श पर उनका पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वह गिरे और माथे पर लगभग दो इंच गहरा जख्म हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों ने जख्म की सर्जरी भी कर ली है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। जिसको भी घटना के बारे में पता लग रहा है, वह पीठाधीश्वर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी चिकित्सकों ने बहुत ज्यादा लोगों से मिलने के लिए मना किया है, सिर्फ परिवार के लोग ही देखरेख में लगे हुए हैं।
— सम्भल से सैय्यद दानिश
