इंडेन के सर्वर में दिक्कत से उपभोक्ता परेशान, बढ़ी भीड़

आंवला, बरेली देहात। तमाम प्रयासों के बाद भी डंडेन के उपभोक्ता सर्वर मे समस्या के कारण रिफिल बुक नही कर पा रहे है। आंवला मे मंगलवार को अहमद गैस एजेंसी पर पूरे दिन भीड़ लगी रही, जबकि एचपी और बीपी की एजेंसी पर बुकिंग के बाद तत्काल सिलेंडर लोगों को मिल रहे है। आंवला क्षेत्र में 10 गैस एजेंसियां है। इनमें सबसे ज्यादा समस्या इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को हो रही है। उपभोक्ता लगातार रिफिल बुक करने का प्रयास कर रहे है लेकिन सर्वर डाउन होने से बुक नही हो रही। कस्बे मे इंडेन की अहमद गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। सुबह सर्वर डाउन रहा। बाद मे कुछ स्थिति सही हुई तो सिलेंडरों का वितरण हुआ। इस गैस एजेंसी पर 200 सिलेंडर बांटें गए है। पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय ने बताया कि एचपी और अहमद गैस एजेंसी पर बुधवार को एक-एक गाड़ी सिलेंडर आने की संभावना है। भमोरा। देवचरा मे फील्ड आफीसर मधु व्रत चौहान ने उपभोक्ताओं से जानकारी ली। संतोष कुमारी गुप्ता और ने बताया कि उनकी ई केवाईसी नही हो सकी है। सिस्टम मे समस्या आ रही है। इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। फील्ड ऑफिसर ने दावा किया कि गैस की कोई कमी नही है। अलीगंज। जीआर सिंह एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद तत्काल सिलेंडर दिए जा रहे है। सिरौली। अग्रवाल गैस एजेंसी पर बिना रुकावट के लोगों को गैस दी जा रही है। एजेंसी के मालिक आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन चार दिन भीड़ रही थी, लेकिन अब हालात सामान्य है। इस समय 341 सिलेंडर मौजूद हैं। होम डिलीवरी भी कराई जा रही है। गुलड़िया। सूर्य गैस एजेंसी बड़ागांव में 12 मार्च को गाड़ी आई थी 141 सिलेंडर यहां उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को ओटीपी देने में दिक्कत आ रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *