बरेली- गीता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके पंडित हरिओम गौतम उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नगर निगम बरेली में नामित सभासद हुए हैं आज सुबह से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा रहा सबसे पहले बधाई देने वालों में समाजसेवी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार उनके निवास पर अपने साथियों के साथ पहुंचे उनके साथफ्यूचर किड्स की निर्देशक प्रज्ञा सिंह एडवोकेट भी थी लाल बहादुर गंगवार ने बताया पंडित हरिओम गौतम सदैव से ही समाज के लिए संघर्षशील रहे हैं उनकी ऊर्जा को देखते हुए शासन द्वारा उचित निर्णय लिया गया है उधर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं महापौर उमेश गौतम ने भी मनोनीत सभासद गौतम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है क्षेत्र का और अधिक विकास होगा।
पं हरि ओम गौतम को नगर निगम बरेली का पार्षद नामित होने पर क्षेत्रवासियों ने किया फूलो से स्वागत
