बरेली। सपा कार्यालय पर बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन वंचित समाज को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश सचिव शुभलेश याबद ने कहा कि उनके विचार आज भी न्याय की लड़ाई के लिए प्रेरणासीत हैं। वहीं, कार्यक्रम के अंत में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें महानगर महासचिव पं. दीपक शर्मा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। संजीव सक्सेना, रविन्द्र सिंह यादव, राजेश मौर्य, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, राजेश अग्रवाल, समर्थ मिश्रा, लल्ला यादव, बीडी वर्मा, डॉ. अनीस बेग, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, सैय्यद जमील अहमद आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
