सहारनपुर- आज घंटाघर सभागार दादरी में आयोजित समाजवादी सामान्ता भाईचारा रैली के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी का पगड़ी पहनाकर और शाल उढाकर सम्मान किया। आने वाली 29 मार्च को दादरी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे समाजवादी सामानता भाईचारा रैली का नाम दिया गया है रैली के संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी हैं और रैली में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी शामिल होंगे और रैली को संबोधित करेंगे इस रैली में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभाओं के लोग शामिल होंगे यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखानंद होगी आयोजको का दावा है की भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाली होगी आज कॉन्फ्रेंस में रैली के आयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली में सर्वधर्म , सर्वजाती , सर्व समाज के लोग शामिल होंगे लेकिन ज्यादा संख्या में पी डी ए समाज की होगी पीडीए में पिछड़ा दलित आदिवासी अल्पसंख्यक और आदि आबादी के अलावा सामान्य वर्गों के वह लोग भी शामिल होंगे जो भाजपा शासन में पीड़ित दुखी और अपमानित है रैली का इंतजाम गुर्जर समाज के लोग संभालेंगे इस रैली से गुजर समाज को उत्तर प्रदेश के राजनीति में एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली की तैयारी अगस्त 2025 से चल रही है उन्होंने 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में पी डी ए चौपाल का आयोजन किया है इन चौपालो के माध्यम से एक और जहां पिछड़े वर्गों में राजनीतिक जागरूकता पैदा हुई है वही रैली की सफलता के लिए अलग-अलग क्षेत्र में मजबूत टीमों का गठन किया गया है जिला ओर विधानसभा स्तर पर रैली प्रभारीयो की नियुक्ति की गई है आज इसी संबंध में ही सहारनपुर जिले का दौरा किया गया है और सभी को रैली में आने का निमंत्रण दिया गया है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव , प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना , जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी , भीम खटाना , शुभम वर्मा , रवि यादव , पंकज राणा , कपिल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
— सहारनपुर से रविश आब्दी
