अधिवक्ता के खिलाफ धरने पर बैठे लेखपाल, कल से नही करेंगे काम

मीरगंज, बरेली। जनपद की मीरगंज तहसील मे वकीलों और लेखपालों के बीच शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को तहसील परिसर मे लेखपाल संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व मे दर्जनों लेखपाल हड़ताल पर बैठ गए और वकीलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नही होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर अधिवक्ता मोर सिंह ने भी आरोप लगाते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। इसके साथ ही उन्होंने साथी लेखपाल के प्रकरण मे प्रभावी कार्रवाई न होने के चलते शनिवार को सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह सोमवार से सरकारी कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने एसडीएम मीरगंज से आग्रह किया है कि इस प्रकरण मे प्रभावी कार्यवाही करें। इस दौरान लेखपाल पुष्पेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार, आदित्य कुमार, प्रतिमा आर्य, अभिषेक पटेल, प्रेमराज, धीरज गंगवार, हरीश गंगवार, यादराम, शैलेन्द्र कुमार, धममित्रा आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *