गैस सिलेंडर की ओवर रेटिंग व कालाबाजारी पर होगा मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद मे 91 गैस एजेंसियों पर और 193 पेट्रोल पंपों पर फुल स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कालाबाजारी, ओवर रेटिंग की खबरे आने के बाद डीएम अविनाश सिंह ने सख्ती करने के लिए आठ बिंदुओं पर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें गैस सिलेंडर की ओवररेटिंग और कालाबाजारी करने पर पकड़े जाने वाले एजेंसी कर्मचारी या अन्य लोगो मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है। एसडीएम, सीओ और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही ओवररेटिंग मिलने पर एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड करने की बात कही। जिले के सभी एसडीएम, सीओ और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारियों के लिए जारी किए आदेश मे डीएम ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की मांग के सापेक्ष आपूर्ति में कोई समस्या या रुकावट नही है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में स्वयं एवं अन्य मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के साथ निरंतर रूप से भ्रमणशील रहकर यह देखें कि कही पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का अनाधिकृत भण्डारण, डायवर्जन या कालाबाजारी तो नही हो रही है। गैस एजेंसियों के नियमित संपर्क मे रहकर यह सुनिश्चित कराएं कि किसी भी एजेंसी पर अनाश्यक भीड़ न हो। एजेंसी पर भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल मौके पर पहुंच व्यवस्था देखें। किसी भी उपभोक्ता से गैस के निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न ली जाए। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करने वाले जनसेवा केन्द्रों पर भी कड़ी नजर रखें, जिससे कोई अनियमितता न की जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *