बरेली देहात। घरेलू गैस सिलेंडर की संभावित कमी की आशंका ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर कस्बों तक गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। हालात का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग भी तेज हो गई है जहां उपभोक्ताओं को ऊंचे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। वही ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था सर्वर खराब होने के कारण ठप पड़ी है। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। आपूर्ति व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच उपभोक्ता समय पर गैस सिलेंडर मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति में है। नवाबगंजः तकनीकी कारणों से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित हो गई है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग नही हो पा रही, वही सरकार द्वारा सिलेंडर बुकिंग की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। बुकिंग में देरी के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसियों के शोरूम पहुंच रहे है। जिससे एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। कई स्थानों पर लंबी कतारें देखी जा रही है। इस बीच कुछ उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर मनमानी और कालाबाजारी के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि गोदामों में पर्याप्त सिलेंडर होने के बावजूद आम ग्राहकों को गैस उपलब्ध नही कराई जा रही जबकि रिफिलिंग करने वाले दुकानदारों को एक साथ कई-कई सिलेंडर दिए जा रहे है। एसडीएम उदित पवार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति मे जमाखोरी और कालाबाजारी बदर्दाश्त नही की जाएगी। पूर्ति विभाग के अफयरी को साक्क्रय रहने को कहा गया है। कही ये कोई शिकायत आने पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। फतेहगंज पश्चिमी: तकनीकी कारणों से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित हो गई है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग नही हो पा रही जिससे गैस एजेंसी पर भीड़ बढ़ती जा रही है। सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग नही हो पा रही और न ही गैस सिलेंडर मिल पा रहे है। नवावगंजः पीलीभीत हाईवे पर रिछोला किफायतुल्ला गांव में अवैध गैस रिफिलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक दुकानदार प्रतिदिन दर्जनों जग्गामार ईको गाड़ियों में खुलेआम गैस रिफिलिंग कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उपभोक्ता सिलेंडर के लिए भटक रहे है। इस तरह अवैध रिफिलिंग अफसरों के दावों पर सवाल खड़े करती है। शेरगढ़: कस्बा स्थित शिवम गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस सिलेंडर लेने को कस्या समेत क्षेत्र के गांवों से भारी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। इस दौरान गैस बुकिंग बिडो पर पर्ची कटाने को उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। उपभोक्ताओं की लाइन इतनी लंबी हो गई कि शेरगढ़-शाही मार्ग के किनारे भी लोग सिलेंडर के साथ लाइन में लगे नजर आए। गैस न मिलने की अफवाह से उपभोक्ता सकते मे आ गए और उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी का रूख कर लिया (सुबह होते ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बगैर बुकिंग के पहुंचे कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर के ही बैरंग होने को मजबूर होना पड़ा। आंवला, विशारतगंज: गैस की कमी की आशंका के बीच उपभोक्ता बुरी तरह घबरा गए है। जिससे वह सिलेंडरों को बिना जरुरत के भी एडवांस मे लेकर रख रहे है। जिससे गैस एजेंसी पर लंबी कतारे देखने को मिल रही है। आंवला के एचपी, गैस एजेंसी के प्रोपराइटर गजेन्द्र सिंह प्रयाप्त गैस उपलब्ध होने की बात कही है। ग्राहकों के लगातार फोन आ रहे है कि किस प्रकार गैस मिलेंगी। ओटीपी द्वारा उपभोक्ता को गैस उपलब्ध करा रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
