रेस्टोरेंट मे पनीर की जगह मीट परोसने का आरोप, हंगामा

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे हाइवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट पर उस समय बवाल मच गया जब ग्राहक ने पनीर की सब्जी मे मीट परोसने का आरोप लगाया। नगर के मोहल्ला परा ठाकुरान गढ़ी निवासी विक्रम सिंह मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ शान फैमिली रेस्टोरेंट मे खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने पनीर की सब्जी का ऑर्डर दिया लेकिन परोसी गई डिश मे हड्डी और मांस के टुकड़े दिखाई देने का आरोप है। यह देखकर दोनों ग्राहक हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की। आरोप है कि विरोध करने पर रेस्टोरेंट मालिक सरताज अली ने प्लेट छीनकर फेक दी और ग्राहकों को अपमानित करते हुए बाहर निकाल दिया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते मामला क्षेत्र मे फैल गया। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की। अफसरों ने बताया कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *