बरेली। जनपद के थाना कैंट इलाके में स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने 32 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया। इसमे उसने प्रेमिका के घरवालों के साथ अपने परिजनों पर भी प्रताड़ित करने व पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से झूठी शिकायत करने और पुलिस पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। यूट्यूब पर दो दिन पहले अपलोड किए गए वीडियो मे विजय कहता है कि मैं आज या कल मे सुसाइड कर लूंगा। बहुत परेशान हूं। पूरी-पूरी रात सो नही पाता हूं। मुझे मेरे घरवालों ने और जिस लड़की की वजह से सुसाइड कर रहा हूं। इन सबने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास यही रास्ता बचता है। पुलिसवालों ने पैसा खाया है। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई। जबकि सबको पता था कि मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। किसी ने मेरे साथ अच्छा नही किया। विजय आगे कहता है कि वह उस लड़की से दो साल पहले धोपेश्वर नाथ मंदिर मे मिला था। इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत हो गई। मैंने उसे प्रपोज किया था। हमारे बीच मे सब कुछ अच्छा चल रहा था। महाशिवरात्रि से पहले उनकी अनबन हुई। फिर एक महीने तक उसने बात नही की। फिर एक दिन उसने मैसेज किया कि हमारे बीच अब कुछ नही हो सकता है। वह उसके आगे बहुत गिड़गिड़ाया लेकिन वह नही मानी। विजय ने कहा कि मैं ये वीडियो बरेली एसएसपी के पास भिजवाना चाहता हूं। मैंने सुना है वह बहुत अच्छे अफसर है। मरने के बाद मुझे इंसाफ मिले।।
बरेली से कपिल यादव
