नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे परिवारिक रंजिश मे जेठ ने सरेबाजार महिला और उसकी बेटियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। घटना से बाजार मे अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने महिला की नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ भी की। हमले मे घायल महिला और उसकी दो बेटियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले मे दोनों पक्ष की ओर से थाना नवाबगंज मे तहरीर दी गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कस्बे मे रहने वाली एक महिला का जेठ से परिवारिक विवाद चल रहा है। शनिवार को महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में जेठ-जेठानी, उसके बेटा-बहू और बेटी-दामाद ने उन्हें घेर लिया। सभी ने लाठी-डंडों से मां-बेटियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ भी की। हमले मे महिला और उसकी बेटियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें नवाबगंज सीएचसी गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज मे दी गई है। वही सड़क पर हुई मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो मे एक महिला को एक युवक और एक महिला लाठी-डंडे से पीट रहे है। बाद मे महिला उनसे छुटकर भागती है तो दूसरी महिला उसे काफी दूर तक दौड़ाकर पीटती है। वही महिला एक पुरुष को भी पीटती है तो वह भी भाग खड़ा होता है। मारपीट का वीडियो कस्बे मे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
