एसपी संभल संग विवाह बंधन में बंधेंगी आईपीएस अंशिका वर्मा

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे मे इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। यूपी कैडर के दो तेज-तर्रार आइपीएस अफसर अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई, जल्द ही वैवाहिक बंधन मे बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रयागराज से लेकर राजस्थान के बाड़मेर तक चर्चा तेज कर दी है। राजस्थान के प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार का नाता अब संगम नगरी प्रयागराज से जुड़ने जा रहा है। शादी का मुख्य कार्यक्रम बाड़मेर में होगा। जहां 29 मार्च को केके बिश्नोई बरात लेकर निकलेंगे। 30 मार्च को विदाई की रस्में अदा की जाएगी। ये कार्यक्रम एक आलीशान रिजार्ट में होगा। आइपीएस केके बिश्नोई 2018 बैच के अधिकारी और वर्तमान में संभल के एसपी हैं। संभल के मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाद वे चर्चा में आए और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में गिना जाता है। वही आईपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी और वर्तमान में बरेली की एसपी (दक्षिणी) के पद पर तैनात हैं। प्रयागराज की रहने वाली अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के, सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी क्रैक किया था। उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है। यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है बल्कि दो राज्यों की संस्कृतियों का संगम भी है। जहां केके बिश्नोई राजस्थान के पारंपरिक बिश्नोई समाज से आते है वही अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की इंजीनियर टर्न आइपीएस अधिकारी है। खाकी वर्दी के अनुशासन के बीच इस प्रेम कहानी के मुकाम तक पहुंचने की खबर ने पुलिस महकमे और इंटरनेट मीडिया यूजर्स, दोनों को उत्साहित कर दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *