ट्रेनों मे वापसी की भीड़, चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

बरेली। होली का त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ शनिवार को जबर्दस्त ट्रेनों में हुई। रोडवेज बसों मे भी खूब लोगों ने सफर किया। रेलवे ने शनिवार और रविवार को अधिक भीड़ रहने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुंभ, राज्यरानी, त्रिवेणी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी आदि अप-डाउन की सभी ट्रेनों में भीड़ रही। रविवार से छुट्टियां भी खत्म हो जाएंगी। सभी प्राइवेट और सरकारी आफिस भी खुल जाएंगे। बरेली जंक्शन से नियमित रूप से 25-30 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। शनिवार को ट्रेनों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। कोचों मे क्षमता से अधिक लोग घुसे हुए थे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ थी। प्राइवेट और सरकारी काफी आफिसों में शनिवार-रविवार को छुट्टी थी। रेलवे अधिकारियों का मानना है, रविवार को अधिक भीड़ रही। सोमवार से सभी आफिस खुलेंगे। परिवहन निगम की 703 बसों की अगर बात करें तो शनिवार की शाम तक करीब 57 हजार लोगों ने सफर किया था। शनिवार को 04830 जोधपुर स्पेशल 3.40 घंटा देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। सुबह 7.55 बजे की जगह यह 11.35 बजे आई। 04663 अमृतसर स्पेशल भी 4.00 घंटा देरी से 11.43 बजे पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना था, जोधपुर और अमृतसर स्पेशल को जगह-जगह रोका गया। जहां स्टपिज नहीं थे। वहां भी ट्रेन रोकी गई। पहले नियमित ट्रेनें और मालगाड़ियों को निकाला।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *