बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को तहसील सदर के सभागार मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे शिकायतें सुनी। इस दौरान लेखपाल के गलत नापजोख करने की वजह से निजी भूमि पर नाला खोदने, विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए कई चक्कर कटवाने, भूमाफिया के निजी भूमि पर कब्जा करने, गरीव की वेटियों के एडमीशन फार्म को निरस्त करने जैसे विभिन्न मामले पहुंचे। डीएम ने एक दर्जन से ज्यादा मामलों में जांच करने के निर्देश जारी किए है। हरूनगला निवासी राजेंद्र कुमार ने डीएम से शिकायत की कि ग्राम रामनगर उर्फ मोहनपुर में उसका खेत नंबर 465 संक्रमणीय भूमिधर दर्ज है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने गलत तरीके से नापजोख कर दी। इस पर बीडीए ने भूमि पर नाला खुदवा दिया। इस वजह से उसे नुकसान हुआ है। नाला खोदने से पहले किसी स्तर से नोटिस भी नहीं दिया। लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएम ने बीडीए वीसी और एसडीएम सदर को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संजय नगर निवासी किरन वाला ने डीएम में ने से शिकायत की कि ग्राम पुरनापुर उसकी कृषि भूमि पर भूमाफिया कब्जा कर लिया है। सीमेंट के पोल लगाकर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर भूमाफिया गालीगलौज कर धमका रहा है। डीएम ने तहसीलदार सदर और इंस्पेक्टर इज्जत नगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। उड़ला जागीर के ग्राम श्यामनगर निवासी पुत्तू लाल ने डीएम से शिकायत की कि पिता की मौत के बाद उनके नाम का विद्युत कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए 18 दिसंबर 2025 को संबंधित विभाग द्वारा बताए गए सभी कागजात दे दिए। विल का भुगतान भी कर दिया। कई बार पूछने पर कोई संतोषजनक दवाव नही मिल रहा है। कनेक्शन ट्रांसफर कराने की मांग की। डीएम ने चीफ इंजीनियर को तत्काल आख्या देने के निर्देश दिए। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रामलीला गौटिया निवासी निशा मौर्य ने डीएम से शिकायत करते हुए जमीन के विवाद का मामला वताया। हिस्सा अलग कराने की मांग की। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के गांव कन्नूनगला निवासी फूलचंद ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उसके पास पौने दो बीघा भूमि है। जिसमें पापुलर लगी है। छह बच्चे हैं। दो पुत्रियों का कक्षा 6 और कक्षा 9 अटल आवास विद्यालय में फार्म भरा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव
