गृह कलह से तंग युवक ने खुद को लगाई आग

आंवला, बरेली। नगर के एक मोहल्ले मे शुक्रवार शाम युवक ने घरेलू विवाद मे खुद को आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आंवला के भुर्जी टोला निवासी विकास गृह कलह से परेशान चल रहा था। शुक्रवार देर शाम वह शराब के नशे मे घर पहुंचा और आवेश मे आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझाई। युवक लेकर परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *