विकास कार्यों में नवीन पंचायतें मील का पत्थर साबित होगी : आदू राम मेघवाल

राजस्थान/बाड़मेर- गांव के गरीब और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। ग्राम पंचायत मुख्यालयों की दूरी कम हो, आम आदमी की पंचायत तक पहुंच हो, सत्ता का विकेंद्रीकरण हो, इसी मंशा से राज्य सरकार ने इस बार रिकार्ड तोड़कर नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया है। ये नवीन ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास कार्यों में एक तरह से मील का पत्थर साबित होगी । ये उद्गार चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने गुरु श्री मोहनपुरी की जन्मस्थली ग्राम पंचायत की धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

चौहटन विधायक मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस बजट में भी मुख्यमंत्री ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब दो अरब के कार्यों की घोषणा की है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई, संविदा कर्मियों व पंचायती राज जन प्रतिनिधियों के मानदेय में दस प्रतिशत बढ़ोतरी की गई। सवा लाख नौकरियां की भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया है। मरुस्थल एरिये में ग्राम पंचायतें बनाने में आबादी की छूट देकर सर्वाधिक पंचायतें जोधपुर संभाग में बनाई है। पोकरण विधायक एवं महंत प्रतापपुरी ने भी सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मेरे गुरु मोहनपुरी की यादगार में उनके नाम से गुरु श्रीमोहन पुरीजी जन्मस्थली ग्राम पंचायत बनाई है। इस पुनीत एवं धार्मिक कार्य के लिए मैं चौहटन विधायक आदूराम जी को धन्यवाद देता हूं। अब गेंद आपके पाले में है आप पंचायत चुनावों में मेरा व आदूराम जी की भावना को ध्यान में रखते हुए भाजपा को जीताना ।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अंतराम बिश्नोई, चौहटन मंडल अध्यक्ष जेठमाल सिंह सणाऊ, सोशल मीडिया संयोजक दिनेश बिश्नोई, एससी मोर्चा महामंत्री नरेश विरट, उगम सिंह रानीगांव, पूर्व सरपंच खीमाराम देवासी, जेताराम वीरड़ा, भीखाराम सियाग, बालाराम सियाग, तेजाराम देवासी, बालक राम देवासी, हेमाराम, भगाराम, भैराराम जाणी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन बांकाराम जाणी ने किया।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *