थाना बारादरी मे भिड़े दो समुदाय के लोग, हंगामा, हुआ समझौता

बरेली। जनपद के थाना बारादरी के अंदर सोमवार को दो समुदाय के लोगों मे बिबाद हो गया। इसके चलते थाने मे काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराकर दोनो पक्षों मे आपस में समझौता कराकर मामले का निस्तारण कराया। शाहदना निवासी नदीम सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपना खाली ट्रैक्टर लेकर गंगापुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे एक ठेला गाड़ी पर इंद्र पुत्र ख्यालीराम, मोहनलाल और विक्की जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पहिये से ठेला गाड़ी पर बैठे एक युवक के पैर मे चोट लग गई। इसके चलते दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। मारपीट मे सलमान पुत्र सलीम की नाक पर चोट आ गई। सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन दोनों समुदाय के लोग पुलिस की मौजूदगी मे थाने के अंदर आपस मे भिड़ गए। एक-दूसरे से मारपीट की कोशिश मे काफी देर तक थाने के अंदर हंगामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि विवाद करने वाले लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बिठाकर आपस मे समझौता कर दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *