डीआईओएस ने किया केंद्रों का निरीक्षण, हाईस्कूल मे गणित, इंटर भौतिक विज्ञान के प्रश्नों मे उलझे छात्र

बरेली। जनपद मे बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी है। शुक्रवार को जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 31283 परीक्षार्थियों ने गणित तो इंटर में 25464 ने भौतिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद मे हुई। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर हैं। परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से निगरानी भी चल रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दलों द्वारा केंद्रो का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग एवं हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 130 केंद्र बनाये गए है। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में गणित विषय का पेपर दिया। जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान का पेपर दिया। दोनों विषयों के पेपर में कुछ प्रश्नों में ही छात्र उलझे। हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पंजीकृत 33582 मे से 31283 परीक्षार्थी उपस्थितव 2299 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में हुई इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 924 में से 891 ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी इसमें अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की। परीक्षा में पंजीकृत 26879 के सापेक्ष 25464 उपस्थित व 1415 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 81 में से 77 उपस्थित व चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ही कई केंद्रों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया। सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आदि को भी देखा। सभी जगह व्यवस्थाएं सही मिली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *