देवरनियां मे भारी मात्रा मे गोवंशीय अवशेष बरामद, संगठनों का हंगामा

देवरनियां, बरेली। जनपद की कोतवाली देवरनियां क्षेत्र मे शुक्रवार को भारी मात्रा मे संरक्षित की गौकशी के अवशेष बरामद हुए हैं। बोरी मे बंद अवशेषों को पुलिस ने दफना दिया है। सूचना पर पहुंचे गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर जल्द खुलासा न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। एक सप्ताह में गौकशी की यह दूसरी वारदात है। एक सप्ताह पूर्व भी रिछा चौकी क्षेत्र में गौकशी के अवशेष बरामद हुए थे। कोतवाली देवरनियां की पुलिस चौकी रिछा क्षेत्र मे रिछा जहानाबाद मार्ग पर गांव गरगईया के पास स्थित सिंधिया नदी पुल के पास शुक्रवार को चार-पांच बोरों में बंद संरक्षित पशु के अवशेष मिले। सूचना पर गौ रक्षा हिन्दू दल कार्यकता और सीओ अरुण कुमार प्रभारी आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गौ रक्षा हिंदू दल, सनातन गौरक्षा दल, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में दो बार गौकशी की घटनाएं होने पर चौकी रिछा पुलिस की विफलता बताया और कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व के पास गौकशी हुई थी और पशु अवशेष बरामद हुए थे। अब एक सप्ताह बाद फिर पुनरावृति हुई है। दोबारा गौकशी से एक सप्ताह पूर्व 4 घटनाये पहले भी वहां हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई शून्य है। मौके पर पहुंचने वालों में गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर, रजत पंडित, भूपेन्द्र गंगवार, गौरव, अमन कुमार, त्रिवेद्र पाठक, गौरव दिवाकर, सागवार ने आशीष मौर्य, बाबा, बब्लू शर्मा, अमित गंगवार, कृष कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रियांश भ्रव गंगवार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *