रेस्टोरेंट के केबिन मे युवती को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत मे पकड़ा

फरीदपुर, बरेली। रेस्त्रां मे बैठी युवती को परिवार वालों ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उन्होंने प्रेमी की जमकर धुनाई की। इसी दौरान प्रेमी छूटकर दूसरी मंजिल पर छत पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर पहुंची उसकी मां ने युवक को रोका। इसके बाद दोनों के परिजन उन्हें ले गए। इस दौरान एक घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बवाल होने पर रेस्त्रां मालिक दुकान बंद करके भाग गया। फरीदपुर मे जिओमार्ट की दूसरी मंजिल पर रेस्त्रां है। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक फरीदपुर के एक गांव का युवक बीफार्मा का छात्र है जबकि फरीदपुर कस्बे की युवती एक डिग्री कॉलेज से बीए कर रही है। दोनों मे प्रेम संबंध हो गए। शुक्रवार को युवती प्रेमी के साथ रेस्त्रां के केबिन मे बैठी थी। इस दौरान किसी ने युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी। इसके बाद युवती के परिजन डंडे लेकर पहुंच गए। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे युवती को देख परिजन भड़क गए। उन्होंने प्रेमी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां बैठे अन्य प्रेमी युगल खिसक गए। हंगामे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस नही पहुंची। इस दौरान प्रेमी मारपीट कर रहे लोगों से छूटकर दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। उसने चीखते हुए कूदकर आत्महत्या करने की बात कही। सूचना पर युवक की मां दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। उसने बेटे को समझाकर रोका। मारपीट के दौरान करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिसकर्मी नही पहुंचे। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोर्ट के काम से बिजनौर गए हुए है। वह परीक्षा ड्यूटी मे थे इसीलिए कोई नही पहुंच सका।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *