बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के शिक्षामित्रो का मानदेय 8000 रुपये बढ़ा दिया है। विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन अपने भाषण मे सीएम योगी ने इसका ऐलान किया। शिक्षामित्रों को अब 10 हजार रुपये के बदले 18000 रुपये मानदेय मिलेगा। इस निर्णय शिक्षामित्रो मे खुशी की लहर है। शिक्षामित्रो ने प्रदेश सरकार का इसके लिए आभार जताया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। शिक्षामित्रो के मानदेय बढ़ाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। इस निर्णय से बरेली जनपद के शिक्षामित्रो की अटूट निष्ठा का सम्मान है। इस प्रेरणादायी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का सादर धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन करते है। कपिल यादव, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद बरेली मानदेय वृद्वि की घोषणा से शिक्षामित्रों के जीवन मे खुशहाली आएगी। संघ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है। कुमुद केशव पांडे, जिला महामंत्री, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, बरेली लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। मानदेय बढ़ाने की घोषणा से अब शिक्षामित्र के परिवार मे खुशियों की लहर है। अनिल गंगवार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बरेली मानदेय वृद्धि की मांग वर्षों से हो रही थी। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया। यह शिक्षामित्रो व परिजनों के हित मे सराहनीय कदम है। अरविंद गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बरेली। मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रो की आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। सीएम योगी के इस निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया है। विनीत चौबे, जिला संरक्षक, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बरेली।
बरेली से कपिल यादव
