फरीदपुर, बरेली। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार कारोबारी ने अपने गुर्गों को भेजकर बंद भट्टे से ईटे निकलवानी शुरू कर दी। ठगी के शिकार लोगों ने मौके पर जाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ईट निकाल रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कब्जे मे ली है। फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी रुद्रेश अग्रवाल का हाईवे पर कंजा की जयारत के पास श्रीगंगा बिक फील्ड के नाम से ईट भट्टा है। लोगों ने बताया कि दो साल पहले रुद्रेश ने सैकड़ों किसानों को ईट देने का भरोसा देकर करोड़ों रुपये की रकम जमा कर ली। इसके बाद वह घर मे ताला डालकर फरार हो गया। लोगों ने उसके घर पर हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने सामूहिक तहरीर देकर रुद्रेश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नही किया। गुरुवार को भट्टा मालिक के गुर्गे भट्ठे से ईंटे निकालने पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली मे ईट भरनी शुरू कर दी। ठगी का शिकार लोगों को मामले की सूचना मिली तो बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए पीआरबी को फोन किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान भट्टे से ईंटे निकाल रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है। भट्टा मालिक की प्रॉपटी केस मे शामिल है। केस प्रॉपर्टी को खुर्द करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ठगी का शिकार कई अन्य लोगों ने भी दी तहरीर: बंद भट्टे से ईटे निकालने की सूचना मिलते ही तमाम लोग थाने पहुंचे। उन्होने भट्टा मालिक के खिलाफ तहरीर दी। उसके खिलाफ ठगी का एक और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।।
बरेली से कपिल यादव
