बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक हुई। जिसमें विधानसभावार प्राप्त फॉर्म छह की प्रगति की समीक्षा की और सभी ईआरओ को नए मतदाताओं को जोड़ने, फॉर्म छह की निरंतर अपडेट और जेंडर रेशियो के संतुलन को बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्राप्त फॉर्म छह का समय पर निराकरण किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, नोटिसों की सुनवाई की प्रगति पर भी चर्चा हुई और सभी सुनवाई केंद्रों पर हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नो मैपिंग मतदाताओं, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और शिकायत निवारण कार्य की समीक्षा भी की गई। डीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को बुक ए कॉल पर शत-प्रतिशत संपर्क करने और मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण और जिला स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त एईआरओ और बीएलओ की कार्यशैली की निगरानी कर लक्ष्य निर्धारित करने और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व-उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
