विकास कार्य ठप होने से नाराज सभासदों ने किया प्रदर्शन

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर नगर मे विकास कार्य ठप होने से नाराज सभासदों ने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। सभासदों ने ज्ञापन सफाई निरीक्षक को सौंपा। सोमवार को सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका चेयरमैन कई माह से कार्यालय मे नही बैठ रहे है। जिसकी वजह से विकास कार्य ठप है। समस्याओं का निस्तारण नही किया जा रहा। ठेकेदारों का कार्य पूरा होने के बाद भी उनका भुगतान नही किया गया है। सभासदों ने बताया सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आउटसोर्सिंग से 35 श्रमिकों की अक्टूबर मे बढ़ोतरी की गई लेकिन उनका भुगतान अभी तक नही किया गया। निविदाओं के कार्यादेश पर ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण कर देने के बाद उनका भी भुगतान नही किया गया। फरवरी 2025 मे डीएम द्वारा जो योजना मंजूर की गई उसका कार्य भी नहीं कराया गया। सभासदों ने पालिका चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कई घंटे प्रदर्शन के बाद सभासदों ने सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह टोनी, अब्दुल रशीद, नन्हे अंसारी, हसीन गोविंदा, निर्दोष जायसवाल, संजीव शुक्ला आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *